रायपुर। Chhattisgarh: राज्य सरकार ने विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा फेरबदल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को लेकर हुआ है।

अब तक EOW का नेतृत्व आईजी (IG) स्तर के अधिकारी कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इस ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक (DG) स्तर के अधिकारी होंगे। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा आर्थिक अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने की दिशा में लिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।