CG Politics: छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अध्यक्ष और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत 10 लोग उपाध्यक्ष चुने गए हैं। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव के लिए आज राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें सीएम विष्णुदेव साय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल समेत 10 लोग उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महासचिव पद के लिए विक्रम सिसोदिया निर्विरोध चुना गया और कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्रा को निर्वाचित किया गया है। बता दें कि नई कार्यकारिणी में 43 पदों के लिए 32 नामांकन दाखिल हुए थे। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।