रायपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें कोंडागांव जिले के फरसगांव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह अपना खाता तक नहीं खोल सकी। कांग्रेस के अधिकृत तीन प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि कांग्रेस के एक बागी प्रत्याशी हीरासिंह नेताम ने भी जीत दर्ज की।

केशकाल में कांग्रेस का दबदबा

केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा है, जहां कांग्रेस अधिकृत पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की और एक बागी प्रत्याशी भी विजयी रहा। इसी तरह, कुरुद विधानसभा क्षेत्र में एक दंपति लगातार चार बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने में सफल रहा है। पहले पति ने दो बार जीत दर्ज की, फिर पत्नी चुनाव लड़ी और अब इस बार फिर पति ने जीत हासिल की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया।

भाजपा प्रत्यशी को मिली हार 

धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में कांग्रेस प्रत्याशी नीलम चंद्राकर ने भाजपा समर्थित तिलोकचंद जैन को 2,607 मतों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उनकी पत्नी तारिणी चंद्राकर इसी सीट से निर्वाचित हुई थीं। नीलम चंद्राकर इससे पहले भी मगरलोड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और अब तीसरी बार इस पद पर काबिज होकर अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है।

See also  These IAS-IPS Will Get Gifts In The New Year- सात IAS सेक्रेटरी और चार IPS होंगे IG प्रमोट

इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरुद में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। नीलम चंद्राकर ने इसे जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। कुरुद नगर निकाय में कांग्रेस ने बहुमत से पार्षदों की जीत सुनिश्चित की, वहीं पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस के कई पंच, सरपंच और जनपद सदस्य विजयी हुए। कांग्रेस नेताओं ने जनता के फैसले का सम्मान करने और विकास कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।