रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। गृह विभाग ने सोमवार को 46 इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले इंस्पेक्टरों में 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। नियमों के मुताबिक डीएसपी पद के लिए सिर्फ 17 स्वीकृत पद ही उपलब्ध थे, लेकिन बीते 25 वर्षों में केवल एक बार प्रमोशन मिलने की बात को सरकार के सामने रखा गया था। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सांख्येत्तर प्रमोशन की नीति अपनाते हुए 46 अधिकारियों को डीएसपी रैंक पर पदोन्नत किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।