रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 959 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जबकि कुल 975 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू की गई थी और इसमें कुल 1436 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू राउंड में भाग लिया था। लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों के लिए यह परिणाम उम्मीदों पर खरा उतरा है।

बता दें कि रिजल्‍ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्‍यर्थियों ने कई बार आंदोलन किया और हाईकोर्ट तक गए। अंतत: आज रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। एसआई भर्ती का यह रिजल्‍ट छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। एसआई भर्ती की प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। साक्षात्‍कार सहित भर्ती की सभी प्रक्रिया 2023 में पूरी हो चुकी थी, लेकिन रिजल्‍ट जारी नहीं हो पा रहा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।