लॉकडाउन

कवर्धा। लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर डंडा चलाने वाली पुलिस ने इस बार लोगों को सबक सीखने का अपना तरीका बदल दिया है। कहीं उठक बैठक तो कहीं फटकार। इससे परे कवर्धा जिले की पुलिस ने तफरी करने निकले युवकों को दंडस्वरुप व्यायाम कराया और छत्तीसगढ़ का पारम्परिक फुगड़ी नृत्य भी कराया।

पुलिस विभाग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटी हुई है। कवर्धा जिले के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। यहां के पंडरिया थाना क्षेत्र में भी बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शाम के वक्त यूं ही सड़क पर घूम रहे युवकों से पुलिस ने जो काम कराया, उससे उम्मीद की जा रही है की वे दोबारा इस तरह घूमने के लिए बाहर नहीं निकलेंगे।

बाहर घूमना पड़ गया महंगा

कवर्धा जिले में 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पंडरिया में शाम के वक्त कुछ युवक बेवजह घूमते हुए पाए गए। पूछने पर युवकों ने घर में घबराहट होने पर बाहर हवा खाने के लिए निकलने की बात कही। पुलिस ने इनकी एक न सुनी और सबसे पहले सभी युवकों की उठक-बैठक कराई। फिर उनसे व्यायाम भी कराया गया। इस दौरान पुलिस के जवानो ने युवकों को हाथ ऊपर उठाकर गोल चक्कर लगवाया, साथ ही उंकड़ू बैठकर फुगड़ी नृत्य भी कराया। जवानों की फटकार के बीच फुगड़ी कर रहे युवक कुछ ही देर में पस्त हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों को दोबारा बेवजह नहीं घूमने की सलाह दी है।

देखिये वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।