Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव के करीब आते ही बीजेपी (BJP) में बैठकों का दौर जारी हो गया है। खबर है कि कुशाभाऊ कार्यालय में फिलहाल मोर्चा प्रकोष्ठ और समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिए हर मोर्चे पर उतर रही है। संगठन में हर एक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जा रही है। इससे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक भी ली गई थी।

बता दें कि यह महत्तवपूर्ण बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ले रहे हैं। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन ले रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद हैं।

ऐसी खबरें मिल रही हैं कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव में सत्ता का गणित बैठाने रणनीति तैयार की जा रही है। हर विधानसभा के लिए भाजपा के दिग्गज नेता एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। साथ ही चुनावी समिति, संभाग प्रभारियों और मोर्चा के पदाधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।