रायपुर। छत्तीसगढ़ निगम मण्डल महासंघ की आज बैठक देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय में की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 निगम मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक की अध्यक्षता एच पी साहू जी ने कीl बैठक में महासंघ अध्यक्ष संजय सक्सेना का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर सर्व सम्मति से डी एल चौधरी, स्टेट सिविल सप्लाइज़ कारपोरेशन को महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया साथ ही धर्मेंद्र सिंह सेंगर, रायपुर विकास प्राधिकरण को महासंघ के महासचिव चुने गये, संजय सक्सेना को महासंघ संयोजक एवं भरतपुरी गोस्वामी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी निगम मण्डल के कर्मचारियों की समस्या पर विस्तृत चर्चा कर शासन से अपनी माँग रखने की रणनीति बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।

See also  20 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।