छत्तीसगढ़ः चाकू की नोक पर उप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शुक्रवार को नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाकू की नोक पर पहले युवती को बांध दिया और इस वारदात को अंजाम दिया गया। 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पूरी घटना छिपछिपी गांव के झगराखांड थाना क्षेत्र की है।

झगराखांड थाना प्रभारी दीपेश सैनी के मुताबिक, पीड़ित नर्स ग्राम पंचायत पाराडोल की रहने वाली है। वह रोज 5 किलोमीटर दूर छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए सुबह 10 बजे आती है। दिवाली के त्योहार की छुट्टियां 21 अक्टूबर से स्कूल में दे दी गई है, इसलिए शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे। नर्स को अकेला पाकर दोपहर 3 बजे 5 आरोपी उप स्वास्थ्य केंद्र में आए। इन्होंने नर्स को बंधक बना कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।

पीड़िता जैसे-तैसे अपनी स्कूटी से अपने घर पाराडोल पहुंची, और परिवार को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने झगराखांड थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया गया। पांच में से 4 आरोपी छिपछिपी गांव के ही रहने वाले हैं, इसलिए नर्स ने उनके नाम बता दिए। इनमें से एक नाबालिग है, जबकि पांचवां आरोपी खड़गवां जनपद पंचायत के कौड़ीमार गांव का है। घटना की जानकारी के साथ ही पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पांचवे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।