Chhattisgarh: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले भी मौजूद थीं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेें। उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के लिखे बिना दर्द निवारक दवाओं की बिक्री पर भी सख्ती से कार्यवाही करें।

See also  मोदी युग के 12 वर्ष : राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल का कहना है कि खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का कोई औचित्य नहीं नजर आ रहा है उस पर विचार किया जा रहा है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बिलासपुर और जगदलपुर में दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 2 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। प्राइवेट हॉस्पिटल पर अंकुश रखने जरूरी हुआ तो नर्सिंग एक्ट पर बदलाव किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।