छत्तीसगढ़: इलाज के नाम पर दो बहनों से बलात्कार के मामले में तांत्रिक को 40 साल की कैद
छत्तीसगढ़: इलाज के नाम पर दो बहनों से बलात्कार के मामले में तांत्रिक को 40 साल की कैद

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने दो बहनों से बलात्कार के मामले में एक तांत्रिक को 20-20 साल यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक ताराचंद कोसले ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले की अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पूजा जायसवाल की अदालत ने दो बहनों से बलात्कार के मामले में तांत्रिक समय लाल देवांगन (48) को 20-20 वर्ष यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी की कारावास की सजा एक के बाद एक चलेगी। कोसले ने बताया कि अदालत ने आरोपी तांत्रिक पर कुल 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि 2016 दिसंबर में 21 और 19 वर्ष की दो बहनों को पेट और कमर में दर्द की शिकायत पर उसके परिजन उन्हें तांत्रिक देवांगन के पास लेकर गए थे।

See also  अबूझमाड़ की अबूझ पहेली को बूझने की कोशिश करेगा IIT रुड़की

उन्होंने बताया कि देवांगन ने वर्ष 2017 की शुरुआत से इलाज करने के नाम पर दोनों बहनों से बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने बताया कि 2017 सितंबर में दोनों बहनों ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी और उन्होंने शहर के गुढ़ियारी थाने में तांत्रिक देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।