रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल स्थान पर रहा। सूबे की इस उपलब्धि पर केन्द्र सरकार ने जमकर सराहना की है। केन्द्र द्वारा दिये गए लक्ष्य का प्रदेश ने 89 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में स्वीकृत 2248.7 किलोमीटर में से 2013.65 किलोमीटर गुणवत्ता युक्त सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 7 जून को दिल्ली में प्रोजेक्ट रिव्यु कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को लेकर जमकर सराहना की गई थी।

छत्तीसगढ़ के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडू, तीसरे पर केरला, चौथे नंबर पर मध्यप्रदेश, पांचवे स्थान पर मेघालय, ओडिशा छटवें, सिक्किम सातवें, पश्चिम बंगाल आठवें और त्रिपुरा नौंवे स्थान पर रहा। आंकड़ों के मुताबिक केन्द्र ने पीएमजीएसवाई के तहत मार्च 2020 तक 50 हजार किलोमीटर का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें 39 373 किलोमीटर के स्वीकृत किये गए कार्य में 29 578 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।