CG VIDHANSABHA

रायपुर। Chhattisgarh Vidhansabha: विधायक धर्मजीत सिंह ने विधानसभा में अरपा नदी में डूबकर तीन बच्चियों की मौत का मामला उठाया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बीस फीट की गहराई में बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, रेत तस्करों को संरक्षण देने वाले लोग सदन में मौजूद हैं।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रेत माफियाओं को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिल रहा है। नदी में डूबकर मरने वाली बच्चियों को सरकार मुआवजा दे और जल्द से जल्द रेत तस्करों को जेल भेजने की तैयारी करे।

अरपा में डूब गई तीन बहनें

उल्लेखनीय है कि, 17 जुलाई को बिलासपुर में स्थित अरपा नदी में डूबने से दो सगी बहनों और एक चचेरी बहन की मौत हो गई थी। तीनों नहाने के लिए अरपा नदी में पहुंची थीं। लेकिन नहाते-नहाते तीनों का पैर फिसल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विपक्ष लगातार रेत के अवैध उत्खनन को ही मौत का जिम्मेदार बता रहा है। विपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि, जो रेत माफिया को संरक्षण दे रही है, वो राज्य सरकार ही है, इसी वजह से रेत माफिया बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

See also  कांग्रेस अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन, कहा - देश में चारों तरफ नफरत का माहौल, भारत की आत्मा में कांग्रेस…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।