टीआरपी। Amit Baghel sent on three-day judicial remand : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बघेल को तीन दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।


गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने देश के अलग-अलग शहरों में अमित के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आवेदन


अमित बघेल ने शुक्रवार को सरेंडर करने की घोषणा की थी। सरेंडर करने वह देवेंद्र नगर पुलिस थाना पहुंचने ही वाला था कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से अमित को तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पूव अमित बघेल के समर्थकों ने थाने के सामने नारेबाजी की।
यह भी खबर है कि अमित ने अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आवेदन दिया है। पुलिस कस्टडी में रहते हुए अमित अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार पैतृक गांव पथरी में किया जाएगा।

See also  कुंभ कल्प मेला के आठवें दिन राजिम कुंभ कल्प में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, मेले की बढ़ी रौनक

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।