छत्तीसगढ़ की अमिता श्रीवास ने रचा इतिहास, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को किया फतह
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की एक और बेटी ने महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अमिता को शुभकामनायें दी।

माउंट किलिमंजारो का पर्वतारोहण का अभियान 4 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे आरंभ हुआ, जो कि 8 मार्च को सुबह 7:45 में चोटी के शिखर पर थी। आपको बता दें, ऐसा करने वाली अमिता छत्तीसगढ़ मूल की पहली महिला है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1369215505794433027?s=20

इसके अलावा जांजगीर-चांपा के एक निम्न मध्यम परिवार में जन्मी अमिता राष्ट्रीय स्तर पर अन्य खेलों में भी अपना लोहा मनवा चुकी है। अमिता को पर्वतारोहण की प्रेरणा राज्य के प्रथम एवेरेस्ट विजेता पर्वतारोही राहुल गुप्ता से मिली। अमिता विगत 3 वर्षों से राहुल गुप्ता से मार्गदर्शन में पर्वतारोहण की गुर सिख रही है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय समस्त महिला समाज को दिया है, जो यथा संभव राज्य की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे रही हैं।

अमिता ने बताया कि वह बचपन से ही खेल के क्षेत्र में अव्वल रही है और वर्तमान में वह महिला व बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है। इस अभियान में सहयोग व प्रोत्साहन के लिए अमिता ने विशेष रूप से शिवरीनारायण मठ के मठाधीश व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ महंत रामसुंदर दास व जिला प्रशासन जांजगीर-चाम्पा का आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन के द्वारा CSR मद से CSPDCL के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र जांजगीर-चाम्पा यूनिट द्वारा सहयोग किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।