एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी नैना धाकड़ का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच के बैनर तले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान

रायपुर। एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की बहादुर बेटी नैना धाकड़ का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच के बैनर तले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सम्मान किया। डॉ. रमन सिंह ने नैना धाकड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का अक्स नैना धाकड़ जैसी बेटियों में दिखता है।

इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा नैना धाकड़ जैसी बेटियां, बेटों के लिए भी प्रेरणादायक होती है। यह बताती हैं कि देश अभी वीरांगनाओं से खाली नहीं हुआ है।

इस अवसर पर नैना धाकड़ ने उपस्थित लोगों से अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी तैयारियां, अपनी ट्रेनिंग औ तकलीफ के बादभी एवरेस्ट फतह करने के जुनून के बारे में बताया। नैना ने कहा कि सबसे पहले अपने लिए एक लक्ष्य तय करना और उसकी प्राप्ति तक पूरे जुनून से चाहे कितने भी तकलीफ आये चाहे लोग कुछ भी कहें, जुटे रहना सबसे महत्वपूर्ण है, फिर मंजिल प्राप्त होगी ही यह निश्चय है।

See also  राजधानी रायपुर में बनेगा देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ,संयोजक अन्जय शुक्ला , किरण बघेल, संध्या तिवारी मोना सेन, जिला संयोजक सुनील कुकरेजा सहित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।