23 फरवरी को शपथ लेंगे छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि 23 फरवरी को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को राज्यपाल के आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई आरक्षक हुए इधर से उधर, आदेश जारी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।