रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं। इस दौरान वो अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और निवेश संबंधी चर्चा कर रहे हैं। बुधवार को भी मुख्यमंत्री का पूरा दिन अमेरिका में निवेशकों और अलग-अलग डेलीगेशन से चर्चा में गुजरा।

मुख्यमंत्री बघेल के लिए इमेज नतीजे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे का आज तीसरा दिन है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विविधता और विशेषता के बारे में उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दूसरे-तीसरे दिन इंडिया कम्युनिटी सेंटर सेनहोज में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ एसोसिएशन आफ नार्थ अमेरिका यानी (CHANA) के प्रतिनिधिमंडल को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका की सबसे बड़े डेटा सेंटर कंपनी इक्विनिक्स भी पहुंचे और वहां की कार्यशैली को देखा। इससे पहले छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के आसार, हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।