Bhupesh Baghel

रायपुर। बांसकोट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए । साथ ही साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

  1. ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की घोषणा ।
  2. मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क/जंगल सफारी के रूप में विकसित किया जाएगा ।
  3. उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाएगा ।
  4. केशकाल में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा ।
  5. ग्राम बांसकोट में आत्मानन्द स्कूल की घोषणा ।
  6. साहू सदन भवन बांसकोट में अहाता निर्माण की घोषणा ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।