मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुए नुकसान का करें त्वरित आंकलन
फाइल फोटो

रायपुर। असमय हो रही बरसात और ओलावृष्टि को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए।

वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाए जाएं तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर
See also  अजब गजब छत्तीसगढ़ : हिंदी मीडियम वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में,शिक्षा विभाग ने खर्च कर दिए सवा करोड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।