रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम 9 मई को घोषित किए गए। जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं में कई छात्र- छात्राओं ने टॉप किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों से वीडियो काल पर बात करते हुए उन्हें बधाई दी है। सीएम इस दौरान बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा।

छात्रों में से कुछ ने आईएएस तो किसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, तो किसी ने बैंकिंग सेक्टर में जाने की अपनी रूचि बताई। सीएम साय ने उनकी हर मनोकामना पूरी होने की कामना की और उन्हें लगातार परिश्रम करते रहने को कहा।

बता दें कि कल छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किये। जिसमें दसवीं में क्रमशः जशपुर की सिमरन शब्बा, गरियाबंद की होनिशा और जशपुर के ही श्रेयांश यादव टॉप थ्री में रहे। इसी के साथ कक्षा 12वीं में क्रमशः महासमुंद की महक अग्रवाल, बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ और जशपुर की आयुषी गुप्ता और बलौदाबाजार की प्रीति टॉप थ्री में रहीं।

See also  PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दुर्ग-कोरबा में दिव्यांगों के लिए विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।