रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से आने वाली जनता के स्वास्थ्य और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद इस बात के निर्देश दिए हैं कि जो भी लोग जनदर्शन में भाग लेने आ रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री निवास में आज पहुंचने वाले आगंतुकों के लिए व्यवस्थाएं और बेहतर की गई हैं। बिना किसी परेशानी के लोग आसानी से मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश कर पा रहे हैं। उनके लिए चाय, पानी, और स्वल्पाहार का भी उचित प्रबंध किया गया है, ताकि लंबी दूरी से आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष इंतजाम

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखा गया है। उनके लिए बैट्री चालित ऑटो की व्यवस्था की गई है, ताकि वे आसानी से मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच सकें।

स्वास्थ्य का ध्यान: मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात

जनदर्शन में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात की गई है। लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोग स्वस्थ रहकर अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।