रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में थल सेना के ब्रिगेडियर अमन आनंद ने मुलाकात की। बता दें कि अमन आनंद भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सब एरिया के कमांडर हैं। मुलाकात के दौरान ब्रिगेडियर आनंद ने मुख्यमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ में आर्मी की आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में चर्चा की।

ब्रिगेडियर आनंद ने बताया की भारतीय थल सेना आगामी 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर में “नो योर आर्मी” कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को और विशेषकर बच्चों को आर्मी के बारे में विस्तार से जानने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चों को चुनकर देश भर के फौज के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। इससे इन बच्चों में आर्मी के अनुशासन, देश प्रेम, सेना का देश के प्रति योगदान को जानने और इसमें शामिल होने का उत्साह जगेगा।

ब्रिगेडियर आनंद ने बताया की “नो योर आर्मी” कार्यक्रम में आर्मी के युद्ध में काम आने वाले हथियारों सहित अन्य विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदर्शित टैंक, तोप, हवा में मार करने वाले हथियार, ब्रिजिंग इक्विपमेंट सहित अन्य हथियारों के बारे में यहां के लोगों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही डॉग शो, आर्मी में बजने वाले आकर्षक बैंड शो, मार्शल म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।

See also  CG के सांसद रामविचार, रेणुका सिंह और संतोष पांडे बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक, नेताम बोले-आजादी के 75 साल बाद सम्मान मिला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।