आंगनबाडिय़ों में बच्चों को जल्द मिलना शुरू होगा रागी के लड्डू, कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर जिले के आदिवासी विकासखण्डों में शुरू होने जा रहा विशेष कार्यक्रम

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर रागी के पोषक गुणों से जिले में बच्चों, गर्भवती व एनीमिक महिलाओं की सेहत संवारने की दिशा में रागी की प्रोसेसिंग कर लड्डू तथा अन्य पोषक उत्पाद तैयार किये जाने संबंधी योजना जल्द मूर्त रूप लेने जा रही है। इसके लिये रागी की क्लीनिंग और प्रोसेसिंग यूनिट की मशीन आ चुकी है। इसका इस्टालेशन चल रहा है जो अगले 2-4 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट में शामिल महिला समूहों व मैन पॉवर की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद रागी के लड्डू मिक्स पाउडर तैयार कर उसे आंगनबाड़ी में सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जहां से इस मिक्स के लड्डू बनाकर बच्चों को दिए जायेंगे।

रॉ-मटेरियल से लेकर फायनल प्रोडक्ट तक सब जिले में होगा तैयार

इस शुरुआत से एक ओर जहां बच्चों की सेहत को संवारा जाएगा। वहीं दूसरी ओर रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम में रॉ-मटेरियल से लेकर फायनल प्रोडक्ट तक सब जिले में ही तैयार किया जायेगा। लड्डू और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए रागी का उत्पादन जिले के किसानों के द्वारा किया जा रहा है। जिसे महिला बाल विकास विभाग द्वारा खरीदा जाएगा। इसके अलावा रागी के प्रोसेसिंग और उससे लड्डू व उत्पाद, पैकिंग मटेरियल तैयार करने का काम स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उनके लिए भी आय अर्जन का मौका सृजित होगा।

See also  इस जिले के अधिकारियों ने बनाया नॉन स्टॉप दौरे का अनोखा रिकॉर्ड, दिन भर दौरे के बाद रात ग्रामीणों के बीच गुजारी, सुबह फिर निकल पड़े गांववालों से मिलने

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।