रायपुर। Children’s Day Special : राजधानी के एक नन्हे सिंगर ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया है। महज 12 साल की उम्र में आज प्रदेश ही नहीं देश में भी इनकी अलग पहचान है। आज चिल्ड्रंस डे के खास मौके पर टीआरपी न्यूज के खास चिल्ड्रन हैं रायपुर के अब्दुल राजिक खान। अब्दुल राजिक शहर के वो खास बच्चें हैं जिन्होंने अपनी गायकी की धमक अभी से पूरे देश में जमा दी है।

महज साढ़े 5 साल की उम्र में गुरु जयश्री नायर के पास राजिक ने गायिकी का सफर शुरू किया। जो अब तक जारी है, अज महज 12 साल की उम्र में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

राजिक ‘ज़ी सारे गा मा’ और ‘सोनी टीवी के सिंगिंग का सुपरस्टार में वो तीसरे राउंड तक पहुंचे। नेशनल ऑटो एक्स्पो और तमाम स्टेज शोज़ के साथ ही वायस ऑफ इंडिया फेम ज़ाकिर हुसैन के साथ स्टेज शेअर किया। 7 वर्ष की उम्र में स्टेट लेवल सिंगिंग कॉम्पटीशन छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के रनर अप रहे।

See also  3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार

बचपन से ही संगीत की अनोखी समझ

बचपन से ही राज़िक में संगीत के प्रति अनोखी समझ है। महज दो साल की उम्र से ही वो म्यूज़िक के स्टार्ट होते ही सैकड़ो गानों को पहचान लेते थे। ये अलग बात है कि घर वालों ने उनकी इस प्रतिभा को थोड़ी देर से पहचाना। पर उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें 6 वर्ष की उम्र में जयश्री नायर जैसी गुरु मिली।

गौरतलब है कि जयश्री नायर हाल में ही युरोप के 9 देशों में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटीं हैं। गाने के साथ पढाई में भी खासी दिलचस्पी रखने वाले राजिक आईएएस बन देश की सेवा करना चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।