रायपुर। नगर निगम में अपर आयुक्त स्वास्थ्य के पद पर पदस्थ प्रशिक्षु IAS जयंत नाहटा ने रविवार को जोन क्रमांक 5 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक वार्ड के 36 सफाई कर्मियों में से 13 गायब मिले। साथ गी सड़क तथा बाजार में साफ-सफाई नजर नहीं आई। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए ठेकेदार तथा जेडएचओ को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एके हलधर ने बताया कि अपर आयुक्त ने जोन क्रमांक 5 के वान राव लाखे वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां सफाई व्यवस्था को देखने नियुक्त किए गए 36 सफाई कर्मियों में से सिर्फ 23 ही उपस्थित मिले, वहीं 13 का अता-पता नहीं था। जिसके बाद प्रशिक्षु आईआएएस ने संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान महादेव घाट रोड में कचरे का ढेर पाया गया, साथ ही डंगनिया बाजार की सफाई व्यवस्था भी असंतोषजनक मिली। इस लापरवाही को देखते हुए जेडएचओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  KBC में इनाम लेने के चक्कर में महिला ने घर बैठे गवाए 7 लाख रूपए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।