रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली से लौट आए हैं। उन्होंने लैटते ही भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। सीएम ने कहा कि भाजपा के 14 विधायकों का टिकट पक्का नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल से मैंने कहा था कि वह जबरदस्ती नंबर बढ़ाने के लिए अपना गला खराब करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टिकट मिलेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

बता दें शनिवार को उन्होंने यह बयान मनेंद्रगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया को दिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में टिकट को लेकर भाजपा ने चुनावी सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए दिल्ली से एक टीम भी छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से जनगणना कराए जाने का आग्रह किया है। जनगणना ही आरक्षण का आधार है। उन्होंने आगे कहा कि जनगणना के बाद यदि संख्या अधिक होगी तो जातियों को उस हिसाब से लाभ मिलेगा। इसके लिए जनगणना जरूरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।