रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अपनी सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। राज्य सरकार की इस बजट में कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। बता दें सीएम बघेल में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने की घोषणा की है। इस योजना से 2004 के बाद भर्ती दो लाख 96 हजार अधिकारी, कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

बता दें सीएम गोबर से बना सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। बजट बॉक्स में ‘गोमय वसते लक्ष्मी’ लिखा है। सीएम अभी छत्तीसगढ़ सरकार का सत्र 2022-23 का बजट पेश करने शुरु किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।