भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में पूरी गर्मी से लोग हलाकान हैं। गर्मी के तेवर अपने चरम पर हैं। इस बीच गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को भीषण गर्मी और बारिश में हो रही देरी को देखते हुए कड़े निर्देश दिए हैं।

इसी के साथ उन्होंने लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को बारिश में देरी से नुकसान ना होने पाये।

24 घंटों के लिए आरेंज अलर्ट

आगामी 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।