सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सीएम भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। बता दें कि बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी, कबड्डी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, सम्भाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी निभाई है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में 6 वर्ष की बेटी फुगड़ी में और 65 वर्ष के बुजुर्ग गेंडी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोग भाग ले रहे हैं। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना है साथ ही लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

See also  Breaking : दुबई में Mahadev App का मालिक रवि उप्पल हुआ गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।