रायपुर। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना चौथा बजट पेश कर रहे है। इस बजट में कर्मचारियों और अधिकारीयों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी अच्छी खबर है।

बता दें सीएम बघेल ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा की है। इस बजट में CM भूपेश बघेल ने कहा कि, व्यापमं एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Vyapam and Chhattisgarh Public Service Commission) की सभी परीक्षाओं के स्थानीय प्रतिभागियों के लिए परीक्षा फॉर्म शुल्क नहीं लगेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।