छत्तीसगढ़ को तीसरी बार देश में नंबर-1 बनाने सीएम बघेल ने जारी किया स्वच्छता एंथम, गायक शंकर महादेवन ने दी अपनी आवाज
image source : google

टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम ‘स्वच्छ बने हैं छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ जारी किया। जिसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन अपनी आवाज दी है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-21’ में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है। इस ऐंथम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि राज्य के नागरिकों के योगदान से ही छत्तीसगढ़ स्वच्छता का ताज तीसरी बार हासिल कर सकेगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को पिछ्ले दो वर्षों के स्वच्छ सर्वेक्षण 19 एवं 20 में देश का स्वच्छ्तम राज्य निरूपित किया गया है। तीसरी बार भी ऐसी ही उपलब्धि हासिल करने के लिए ऐंथम जारी किए जाने के अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।