मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि परिणाम से भाजपा के शीर्ष के नेता अब तक उबर नहीं पाए हैं। हिंसक प्राणी जब घायल हो जाता है, तो और ताबड़तोड़ हमला करता है। अब ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़ेंगे।

बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा में भाजपा के चावल घोटाले के आरोप को नकारते हुए कहा कि हम पर लगाया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं बचा है। रमन सिंह की सरकार में हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ। चुनाव के बाद 12 से 14 लाख राशन कार्ड काटा, फिर रमन सिंह बताएं कि वसूली के लिए क्या कार्रवाई की।

See also  Police Transfer List: 219 पुलिसकर्मियों का तबादला, क्या अब बदलेगी थानों की सूरत? देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की उपलब्धि नोट बंदी है. काला धन से लेकर नोट बंदी पर कोई जवाब नहीं दे रहे. कितना काला धन आया इस पर कोई आंकड़े नहीं दे रहे. महंगाई से हाहाकार मचा है. जिसमें हाथ डाले वो नुकसान हुआ.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।