कवर्धा में जारी तनाव को लेकर सीएम बघेल ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर। कवर्धा में जारी तनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बता दें कि इस मामले को लेकर भाजपा नेता भी आज राज्यपाल से मिलने वाले हैं। वहीं इस मामले में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

इस बैठक में बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सीएम बघेल समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता सोनिया-राहुल गांधी से मिले, सालभर के कामकाज की दी जानकारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।