बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शाम 5 बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दिल्ली में कल अहम बैठक होने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे।

ऐसी खबरें हैं कि बैठक में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस की नजर 2023 के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी है।

छत्तीसगढ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश की कुल आबादी करीब 2.75 करोड़ है। जिसमें से 34 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं। आदिवासियों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 29 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रदेश में आदिवासी मतदाता ही हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बड़ी वजह है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां का आदिवासी समुदाय को रिझाने का प्रयास करती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 28 आदिवासी सीटों पर जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

See also  SUSPENDED : प्रधान पाठक अपनी जगह दूसरे को भेज रहे थे स्कूल, कलेक्टर ने कर दिया सस्पेंड…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।