मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे सीएम बघेल, इसी वर्ष से कोरबा आईटी के भवन में शुरू हो जाएगी पढ़ाई
मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे सीएम बघेल, इसी वर्ष से कोरबा आईटी के भवन में शुरू हो जाएगी पढ़ाई

टीआरपी डेस्क। कोरबा में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन 2 मार्च को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन भूमिपूजन करेंगे। कोरबा आईटी के भवन के आधे हिस्से में मेडिकल कॉलेज एक वर्ष तक संचालित की जाएगी। साथ ही जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के अधीन में होगी।

वही नागरिक संघर्ष समिति द्वारा स्याहीमुड़ी एजुकेशन हब में मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने की मांग का निराकरण करने के बाद नए बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर योगेश बड़गैय्या ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भूमिपूजन 2 मार्च को ऑनलाइन शुरू करेंगे।

नये मेडिकल कॉलेज के आईटी कॉलेज में एक साल के लिए संचालित करने की अनुमति शासन से मिल चुकी है। नये बिल्डिंग के लिए 25 एकड़ जमीन का आबंटन भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन टीम के द्वारा एजुकेशन हब का निरीक्षण किया जाएगा, उसके बाद मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माण स्थल का निर्णय लिया जायेगा।

See also  हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर CM भूपेश बघेल और छग प्रभारी पीएल पुनिया ने जताया शोक, परिवार को बंधाया ढांढस
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।