रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया का T20 मैच होने जा रहा है। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रियों और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ क्रिकेट मैच देखने जाएंगे। बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस मैच के लिए टिकट भी ले लिए गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सीएम भूपेश बघेल के साथ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो अकबर समेत कई दिग्गज नेता और मंत्री स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

छत्तीगगढ़ में यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा जो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इसके पहले इसी वर्ष 10 जनवरी में इंडिया-न्यूजीलैंड का पहला वन डे मैच आयोजित किया गया था। इससे पहले रोड सेफ्टी एवं आईपीएल मैच भी खेले जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।