रायपुर। cm bhupesh baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार से फिर से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे हैं। cm bhupesh baghel:सीएम भूपेश बघेल की आज कबीरधाम जिले में झलमला और सहसपुर लोहारा में चौपाल लगेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री कवर्धा आएंगे जहां शबरी नदी पर बने नए पुल का लोकार्पण होना है। देर शाम कवर्धा पीजी कॉलेज में एक सामाजिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं।

cm bhupesh b aghel: आज से फिर भेंट-मुलाकात,कवर्धा विधानसभा के झलमला और सहसपुर-लोहारा में लगेगी चौपाल, शबरी नदी पर नए पुल का करेंगे लोकार्पण

cm bhupesh baghel: तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अक्टूबर को रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सुबह 11.30 बजे भेंट-मुलाकात के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर बोड़ला विकासखंड के झलमला गांव में उतरेगा। वहां स्कूल आदि देखने के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। दोपहर बाद वहां से उनका हेलीकॉप्टर सहसपुर-लोहारा पहुंचेगा। वहां भी विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण, मुलाकात के बाद चौपाल में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री रात को कवर्धा में ही रहेंगे।

मंगलवार को 122 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की सुबह कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 122 करोड़ रुपए से अधिक के 128 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। बाद में वे अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।