एक्शन में सीएम भूपेश बघेल, बीईओ को तत्काल हटाने के दिए निर्देश, जानें क्या है वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट-मुलाकात के दौरान एक बार फिर से एक्शन में नजर आए। उन्होंने तत्काल बीईओ को हटाने के निर्देश दिए है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा में समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान कुरूद में भागवत कथा सुनने के लिए बीईओ द्वारा आदेश जारी किए जाने की शिकायत मिली। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद बीईओ को हटाने के निर्देश डीईओ को दिए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार यह आदेश बीईओ ने शिक्षकों को जारी किया था। जिसकी शिकायत सीएम को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद ही सीएम भूपेश बघेल ने डीईओ तो निर्देशित किया कि बीईओ को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार के खिलाफ शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने के निर्देश दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।