दादा बनने जा रहे हैं सीएम भूपेश बघेल… ट्वीट कर बांटी खुशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है…

दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है…

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपनी जो तस्वीर ट्वीट की है, वो भी काफी दिलचस्प है। मुख्यमंत्री ने अपनी जेब में एक टैग लगा रखा है। जिसमें लिखा है.. “DADA To Be”…

बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। चैतन्य की शादी बलौदाबाजार की ख्याति वर्मा के साथ हुई है। मुख्यमंत्री उस शादी में काफी खुश थे, उन्होंने शादी की तस्वीर खुद ही सोशल मीडिया में शेयर की थी। मुख्यमंत्री आज जब अपने दादा बनने की खुशखबरी साझा की है तो ट्वीटर पर बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।