रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब लोग कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को आने वाली है। बता दें कि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर प्रत्याशियों के मन में संशय का दौर जारी है।

इस बीच पार्टी के कई नेता टिकट के लिए सीएम से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। आज भी एयरपोर्ट पर सीएम के दिल्ली रवाना होने से पहले अन्य जिलों के कई नेता उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।