रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है। राजस्थान से सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं। हालांकि, आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला आदि के नाम नहीं हैं।

देखें लिस्ट…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।