अंबिकापुर के राजीव भवन में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सीएम भूपेश बघेल का जन्म दिन

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन अंबिकापुर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रमदान और फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता केएन तिवारी,सलमा रिजवी, केके सिन्हा,नीलरतन जायसवाल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी इरफान सिद्दीकी,राजीव अग्रवाल, डॉ लालचंद यादव, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रहरि, युकां अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, नितिश ताम्रकार, हिमांशु जायसवाल, श्यामलाल जायसवाल, राजेश पांडेय,रणविजय सिंह तोमर, त्रिभुवन सिंह, पार्षद संतोष बारी, अभिषेक सिंह, परवेज आलम गांधी, सुरेश अग्रवाल, विनय पांडेय, पं बाबूलाल दुबे, राजेश दुबे, युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मनीष दुबे, सोहराब फिरदौसी, मोनू सिंह, अजमत खान, रेहान रजा, सैफ खान, संदीप जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, फिरोज खान, अनुराग गुप्ता, श्रीमती चमकीला दास,रुकमनी, एतवारो, सुनीता, राहुल कुमार, अनुराग सिंह, राजू खान, अमित मित्तल, नूर बाबू, शाकीब, सीनू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरफान सिद्दीकी ने किया।

See also  कोरोना पर जागरूकताः प्रदेश की यह साधारण महिलाएं रातोंरात बन गईं असाधारण, महिलाओं के काम को डब्ल्यूएचओ ने सराहा, किया ट्वीट को रिट्वीट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।