रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद के निधन पर सीएम ने जताया शोक

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा – हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌।

वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है। स्वामी आत्मानंद जी महाराज के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और जीवन पर्यंत समाज सेवा में समर्पित रहे।

उनके प्रवचनों के लिए उन्हें दुनिया भर में याद रखा जाएगा। वेदांत पर उनके विचार एक नई दृष्टि देते थे और जीवन संघर्ष में प्रेरणा भी‌।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  राज्य में ये नया नियम लागू नहीं, लेकिन पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक रूल तोड़ा तो खैर नहीं...नए एक्ट की तर्ज पर देना होगा जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।