रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 8 अप्रैल को नारायणपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के वासियों को 127 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बने 101 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 72 करोड़ 8 लाख 25000 की लागत से बने 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख की लागत से 55 विकास कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस दौरान सीएम ने कहा कि “मैं नारायणपुर की धरती को अलौकिक कहता हूं क्योंकि इसके जैसी सुंदर प्रकृति, संस्कृति और लोग इस दुनिया में और कहीं नहीं हैं।”

इन विकास कार्यों में सड़क, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ड्यूल पंपों की स्थापना के अलावा 37 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारायणपुर में सामूहिक कन्या विवाह में भी शामिल हुए। इसके साथ ही जिले के शासकीय योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को चेक और उनकी आवश्यक सामग्रियों का वितरण सीएम ने किया।

See also  BJP's Foot March - बीजेपी बोली, गूंगी-बहरी सरकार आदिवासी पीड़ा नहीं सुन रही
निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना के चेक एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया
विकास कार्यों की सौगात दी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर