मुख्यमंत्री को मिला "क्लाइमेट वीक NYC" कार्यक्रम में सम्मिलित होने का न्यौता

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय समूह ‘क्लाइमेट ग्रुप’ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। क्लाइमेट ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ को हरा भरा, स्वच्छ और जलवायु अनुकूल राज्य बनाने की गई विभिन्न पहल को वैश्विक बैठक में साझा करने अनुरोध किया। गौरतलब है कि क्लाइमेट वीक एनवाईसी वैश्विक नेताओं की एक प्रमुख वार्षिक सभा है जो हर साल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान आयोजित की जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Breaking : अब सरकारी कर्मचारी घर से करेंगे कामकाज, राज्य सरकार ने जारी किया ‘Work from Home’ का निर्देश…