CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।

सीएम साय के कार्यकाल में पहला जनदर्शन 27 जून को हुआ था, उसके बाद 3 जुलाई को दूसरा जनदर्शन आयोजित हुआ था। इसके बाद 10 जुलाई को केंद्रीय वित्त आयोग की टीम के आगमन के कारण जनदर्शन स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 25 जुलाई, 22 अगस्त, और 29 अगस्त को भी जनदर्शन स्थगित रहा था।

जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। समस्याओं का समाधान होने के बाद उनकी जानकारी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर अपडेट की जाती है। जनदर्शन में किए गए आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से देखी जा सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।