राजधानी में जमकर गरजे सीएम केजरीवाल, अडानी को बताया मोदी का मुंहबोला भाई

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटा है। आम आदमी पार्टी बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी है। इस दौरान मंच पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे.

मनीष सिसोदिया के सीबीआई रिमांड पर उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया जैसे एक साधु आदमी को इन लोगों ने जेल में डाल दिया। 5 साल में सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार किया और इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने अडानी को मोदी जी का एक मुंहबोला भाई बताते हुए कहा कि जंगल भी अडानी को दिया जा रहा है।

रमन सिंह के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रमन सिंह की सरकार के समय भ्रष्टाचार होता था। प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। हमें एक मौका दो, हम माफिया खत्म कर देंगे। अगर आपको 0% कमीशन की सरकार चाहिए तो आप को लाइये।

See also  कोरोना इन छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 5818 नए मरीज, रायपुर में 2287 दुर्ग में 857 नए पॉजिटिव, 31 की मौत

वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब लोगो का चुना हुआ सीएम होता है। हम झूठे वादे नहीं करने आए। हम आपको सच बताने के लिए आए है। सच्चे दिनों की बात करने के लिए छत्तीसगढ़ आए है। लोगों के पास विकल्प नहीं था।

पांच-पांच साल की किस्त में गुलामी कांग्रेस और बीजेपी वाले लोग देते हैं। 11 साल में दो राज्य में सरकार है। दोनो मिलजुल काम कर रही है। लोगों से पूछा आपके यह भष्टाचार होता है, हमारे यह भी आते थे। एक बटन सबका हाल है।

किस्मत का बटन है। अपनी और अपने बच्चों की किस्मत बदलें। एक बार बटन बदल कर देख लो किस्मत बदल जाएगी। हमारी टीम को तोड़ने की कोशिश करते हैं। चोरों को चद्दर पकड़ा रखे हैं देश में, कोई रेल बेच रहा है। कोई एयरपोर्ट बेच रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  चिल्फी घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालाक-परिचालक घायल, गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।