रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज राजभवन में नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस दौरान  राज्यहित से जुड़े  विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आज राज्यपाल से मुलाकात हुई, जिसमें चार-पांच बिल पर चर्चा हुई है।

शिक्षा कानून जैसे बिल पर संशोधन के लिए चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिन  बिलों पर चर्चा हुई है उनमें यूनिवर्सिटी संशोधन बिल में अतिरिक्त लाइन जोड़ा गया है। पत्रकारों की डिमांड और राज्य मंत्रिमंडल की अनुशंसा से दूसरा पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ मामला है। जुआ सट्टा कानून के विषय में और चौथा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश में आरक्षण का बिल जो लंबे समय से रुका हुआ है उस पर चर्चा हुई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण बिल रुकने से प्रदेश में छात्र छात्राओं को उसका लाभ मिलना चाहिए। वह उससे वंचित है प्रदेश में सरकारी भर्तियां अब तक रुकी हुई हैं। वह जल्द से जल्द सरकार को शुरू करना है, जिसको लेकर राज्यपाल से आग्रह किया गया है यह बिल विधानसभा से पारित हो चुका है, जिसको लेकर उनसे आग्रह किया गया है कि इस पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए जिससे प्रदेश के हित में काम हो सके।  जल्द फैसला लिया जाए। राजनीति अपनी जगह है। राज्यहित में जल्द निर्णय लें। 

See also  छत्तीसगढ़ में पहली बार: अपने सीनियर अधिकारी के नाम के आगे नहीं लगाया 'श्री'... IFS अधिकारी के नाम लगी 25000 रु. की पेनल्टी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।