रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल रमेन डेका (Ramen Deka) से मिलने उनके निवास पहुंचे है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसको लेकर शपथ ग्रहण की संभावित तारीखों पर भी मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात में इस विषय पर अंतिम सहमति बन सकती है।

सूत्रों के अनुसार 21 अगस्त से पहले नए मंत्रियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे है कि 18 अगस्त को ही नए मंत्री शपथ ले सकते है। पार्टी नेतृत्व द्वारा चयनित नामों पर अंतिम मुहर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर संगठन और सरकार के बीच लगातार विचार-विमर्श जारी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।